जो रूट के बल्ले से लगी गेंद, सीधे पहुंची करुण नायर के पास, खुशी से उछल पड़े बुमराह

जो रूट के बल्ले से लगी गेंद, सीधे पहुंची करुण नायर के पास, खुशी से उछल पड़े बुमराह


Last Updated:

भारत के खिलाफ इंग्लैंड के जो रूट दूसरे दिन 57 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे थे तभी जसप्रीत बुमराह नेएक शानदार गेंद फेंकी और उन्हें आउट कर दिया.

खुशी से उछल पड़े बुमराह.

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ इंग्लैंड के जो रूट दूसरे दिन 57 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे थे तभी जसप्रीत बुमराह नेएक शानदार गेंद फेंकी और उन्हें आउट कर दिया. गेंद रूट के बल्ले का किनारा छूते हुए सीधे पहली स्लिप में गई, जहां करुण नायर फील्डिंग कर रहे थे, और उन्होंने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की. 25 पारियों में 10वीं बार बुमराह ने उन्हें पवेलियन भेजा. बुमराह इस विकेट के बाद खुशी से उछल पड़े.

आउट होने से पहले, रूट ने दो चौके लगाए और ओली पोप (131 गेंदों पर 100 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े. बुमराह ने शनिवार को कुल तीन विकेट लिए और 13 ओवर में 48 रन दिए. उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ज़ैक क्रॉली को करुण के हाथों कैच आउट कराकर अपना विकेट खाता खोला. क्रॉली ने छह गेंदों का सामना किया और चार रन बनाए.



Source link