सतना के कबाड़ी टोला में एक युवक पर दो भाइयों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना शनिवार की शाम करीब 7 बजे की है।
.
कोलगवां थाना क्षेत्र में 20 साल का अरुण चौधरी दुकान से गुटखा खरीदकर घर लौट रहा था। इसी दौरान राज चौधरी और उमेश चौधरी ने उसे रोका। दोनों भाइयों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद राज ने चाकू निकालकर अरुण के पेट में घोंप दिया।
पुरानी रंजिश के चलते किया वार आसपास के लोगों के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में घायल अरुण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार ये हमला पुरानी रंजिश का मामला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।