नर्मदापुरम में रातभर से रिमझिम बारिश जारी: जिले में अब तक 4 इंच बारिश; आगामी दिनों में तेज बारिश का अलर्ट – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में रातभर से रिमझिम बारिश जारी:  जिले में अब तक 4 इंच बारिश; आगामी दिनों में तेज बारिश का अलर्ट – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदापुरम में रविवार को रात से बारिश का दौर जारी है।

नर्मदापुरम जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार-रविवार की रात 12 बजे से शुरू हुई बारिश का सिलसिला जारी है। रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई

.

रविवार सुबह 8 बजे तक 13.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मौसम साफ होने की संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में तेज बारिश और हवाओं का पूर्वानुमान है।

नर्मदापुरम में रविवार को रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

शनिवार को सुबह से मौसम साफ था और धूप निकली थी। दोपहर बाद अचानक हवाओं के साथ मौसम में बदलाव आया और बूंदाबांदी शुरू हुई। रात को शुरू हुई रिमझिम बारिश रविवार सुबह तक जारी रही।

जिले में अब तक 4 इंच बारिश

17 जून को मानसून के आगमन के बाद छह दिनों में जिले में सबसे ज्यादा बारिश नर्मदापुरम में 100.6 मिलीमीटर (4 इंच) दर्ज की गई है। अन्य क्षेत्रों में इटारसी में 15.4, बनखेड़ी में 13.8, पचमढ़ी में 7.8, पिपरिया में 7.4, सिवनीमालवा में 7, सोहागपुर में 5 और माखननगर में 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।



Source link