फांसी के फंदे पर मिला 50 वर्षीय किसान का शव: परिजन बोले- खेत से बोवनी कर लौटे, रात में खाना खाने के बाद सोने चले गए थे – Neemuch News

फांसी के फंदे पर मिला 50 वर्षीय किसान का शव:  परिजन बोले- खेत से बोवनी कर लौटे, रात में खाना खाने के बाद सोने चले गए थे – Neemuch News


नीमच जिले के जीरन में 50 साल के किसान का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। हालांकि उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

.

पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम पुखराज तेली था। वह वार्ड नंबर 2 में रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पुखराज शनिवार शाम को खेत में बोवनी कर घर लौटे थे। रात में खाना खाने के बाद चौथी मंजिल पर सोने चले गए। रविवार सुबह परिजनों ने उनका कमरा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा तो अंदर फंदे पर पुखराज लटके हुए थे।

परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जीरन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोपहर में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

पुखराज के परिवार में मां, भाई, पत्नी, चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी गर्भ से है। इसलिए वह मायके आई हुई थी। पत्नी और सभी बेटियां ग्राउंड फ्लोर पर सो रही थीं।



Source link