बनारस जैसा घाट, मुंबई जैसा सी लिंक और झील की लहरों पर क्रूज, सागर बना नया…

बनारस जैसा घाट, मुंबई जैसा सी लिंक और झील की लहरों पर क्रूज, सागर बना नया…


Last Updated:

सागर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के कारण पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है. एलिवेटेड कॉरिडोर, नौकायन और हालिया सौंदर्यीकरण कार्यों ने इसे मिनी कश्मीर जैसा अनु…और पढ़ें

सागर : सागर शहर के बीचों बीच 400 एकड़ की जगह में फैली खूबसूरत झील और इसकी बीच से निकला एलिवेटेड कॉरिडोर इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है. इस पर खड़े होकर जब हम इस झील को निहारते हैं तो एक तरफ ऊंची पहाड़ी हरि वादियां और खुला आसमा नजर आता है, जो हमें किसी हिल स्टेशन के जैसे लगता है. तो दूसरी तरफ सदियों पुराने बने अनेक मंदिर और घाट बनारस के जैसी अनुभूति करते हैं. वही इस तालाब के किनारे बना प्राचीन किला हमें इस शहर के बनने और बसने का इतिहास बताता है.

बढ़ रही पर्यटकों की संख्या 

फिलहाल यहां पर झील का 100 करोड़ लागत से सौंदर्य करण का कार्य किया गया है जिसकी वजह से पर्यटकों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. झील में उठती लहरों के बीच नाव से सैर सपाटा करना उनके आनंद को दोगुना कर देता है, यही वजह है कि यहां पर चाट चौपाटी से लेकर खेल खिलौने की दुकाने सजती हैं जो कई लोगों को रोजगार भी दे रही है.

यहां पर शहर की सुंदरता को देखने और झीलों की खूबसूरती का आनंद लेने मोटर वोट और क्रूज भी है जिनसे मौसम के अनुसार लोग एंजॉय करने के लिए निकलते हैं. झील पर बना एलिवेटेड कॉरिडोर मुंबई के सी लिंक की तर्ज पर बना हुआ है इसके बनने के बाद से यहां पर्यटन की गतिविधियां बढ़ गई, और अब इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.

हाल ही में चंद्रकांता प्रेम और बॉलीवुड फिल्मों के स्टार अखिलेंद्र मिश्रा का सागर आना हुआ था और भी इस लाखा बंजारा झील को देखकर इसकी खूबसूरती के दीवाने हो गए उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने झील के निर्माण होने की कहानी लाखा बंजारा झील के बेटे और बहू के बलिदान का किस्सा और इसकी खूबसूरती का वर्णन किया है.

यहां तक की उन्होंने दूसरे लोगों से भी यहां आकर इस झील को देखने की सलाह दी साथ ही सागर के लोगों से अपनी धरोहर को संरक्षित करने बचाने की अपील की है.

homemadhya-pradesh

बनारस जैसा घाट, मुंबई जैसा सी लिंक और झील की लहरों पर क्रूज, सागर बना नया…



Source link