विदिशा की श्वेता सोनी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में टाॅप किया है। उन्हें ओबीसी वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान मिला। श्वेता ने पेपर-A में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बक्सरिया क्षेत्र की रहने वाली श्वेता वर्तमान में मुखर्जी
.
उन्होंने भगवान के आशीर्वाद, पति अनिल सोनी और परिवार के सहयोग के साथ अपनी मेहनत की वजह से इस उपलब्धि पर पहुंचने की बात कही।
एक साल की तैयारी में आसानी से मिलेगी सफलता श्वेता ने कहा कि एक साल की ईमानदार और लगातार मेहनत किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए काफी है। वह खुद की तैयारी के साथ-साथ दूसरे उम्मीदवारों की भी मदद करती हैं। यूट्यूब चैनल से प्रतिदिन सुपरवाइजर परीक्षा की लाइव क्लास चलाती हैं।
उनके प्रयासों से देवास सहित कई जिलों की छात्राएं इस परीक्षा में सफल हुई हैं।
श्वेता के दो बेटे हैं। वह गायन, शायरी और भाषण में प्रतिभाशाली है। उसने कई राज्यों में प्रस्तुतियां दी हैं और अनेक पुरस्कार जीते हैं। बता दें कि उन्हें हाल ही में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा घोषित महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में यह उपलब्धि मिली।