भाई समेत 5 लोगों ने मारा, सिर में 6 टांके: लद्दाख से आए व्यक्ति का आरोप- कुल्हाड़ी-डंडों से पीटा, पिता के रुपए निकालने पर विवाद – Chhatarpur (MP) News

भाई समेत 5 लोगों ने मारा, सिर में 6 टांके:  लद्दाख से आए व्यक्ति का आरोप- कुल्हाड़ी-डंडों से पीटा, पिता के रुपए निकालने पर विवाद – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई समेत 5 लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। बताया कि मातगुवां थाना क्षेत्र के गांव चौका में रविवार शाम उसे कुल्हाड़ी और डंडों से पीट दिया। घायल रतिराम अहिरवार (32) को सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में उनके सिर मे

.

रतिराम ने बताया कि वह लद्दाख में अपने परिवार के साथ मजदूरी करता है। कुछ समय पहले गांव आया था, उसे पता चला कि उसके बड़े भाई रामकिशोर ने पिता के खाते से पैसे निकाले हैं। रतिराम को इसमें से मात्र 30 हजार रुपए दिए गए। जब उसने इस बारे में पूछताछ की तो रामकिशोर और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया।

रतिराम ने बताया कि तीन भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका था। बड़े भाई ने जमीन के एवज में 30 हजार रुपए दिए। जब उसने इसका हिसाब मांगा तो मारपीट शुरू हो गई। घायल अवस्था में वह थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

मातगुवां थाना प्रभारी अंकुर चौबे के अनुसार बड़े भाई के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link