मंडला जिले में मानसून की सक्रियता से बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 11.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
.
जिले में सुबह 9 बजे से पानी गिरा रहा है। शनिवार रात को भी हल्की बारिश होती रही।
भू-अभिलेख विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नैनपुर तहसील में सर्वाधिक 28.2 मिमी बारिश हुई। बिछिया में 12.5 मिमी और मंडला में 8.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। नारायणगंज में 7.4 मिमी और निवास में 6.4 मिमी बारिश हुई। घुघरी तहसील में सबसे कम 5.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
अभी तक 98.8 मिमी बारिश
इस मानसून सीजन में 22 जून तक मंडला जिले में कुल 98.8 मिमी बारिश हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की इसी अवधि में हुई 50 मिमी बारिश से लगभग दोगुना है।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। दक्षिणी पश्चिम बिहार के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। विभाग ने मंडला सहित कई जिलों में आगामी दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
