यकीन करना मुश्किल ! भारतीय टीम ने इंग्लैंड में बनाया कैच छोड़ने का रिकॉर्ड

यकीन करना मुश्किल ! भारतीय टीम ने इंग्लैंड में बनाया कैच छोड़ने का रिकॉर्ड


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना डाला. यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने जसप्रीत बुमराह पर इतने कैच छोड़े की रिकॉर्ड बुक म…और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह के ओवर में भारतीय खिलाड़ियों ने टपकाए कैच

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 491 रन बनाने के बाद महज 6 रन की लीड हासिल की. मेजबान टीम के खिलाफ भारत बड़ी लीड हासिल कर सकता था लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने कैच छोड़ने का रिकॉर्ड बनाकर सब खराब कर दिया. जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट लेकर पूरी टीम को तीसरे दिन पहली पारी में 465 रन पर समेट दिया. इस पारी के दौरान बुमराह के ओवर में 4 कैच छोड़े गए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह काफी निराश दिखे. उनके ओवर में दूसरे दिन और तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कैच टकपाए. भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान लगातार कैच छोड़े जिसका फायदा इंग्लिश बैटर ने उठाया. इस पारी में बुमराह की गेंदबाजी पर चार कैच छोड़े गए, जिसमें यशस्वी जायसवाल ने तीन और रवींद्र जडेजा ने एक कैच छोड़ा. यह रिकॉर्ड एक भारतीय गेंदबाज के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी करता है.

जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में लिए 5 विकेट.

जायसवाल के तीन छोड़े गए कैच भी एक पारी में एक भारतीय फील्डर द्वारा सबसे ज्यादा कैच छोड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी करते हैं. रवींद्र जडेजा भी इस मामले में पीछे नहीं रहे. ऋषभ पंत ने भी एक कैच छोड़ा. हैरी ब्रूक को पहली पारी के दौरान दो बार जीवनदान मिला. उनका कैच 46 और 82 के स्कोर पर छोड़ा गया. हालांकि वो इसके बाद भी 99 रन बनाकर आउट हुए और अपना शतक नहीं पूरा कर पाए. प्रसिध कृष्णा की गेंद पर शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट हो गए. ओली पोप को दूसरे दिन जीवनदान मिला था और उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए सेंचुरी ठोकी.

दिनेश कार्तिक ने कमेंट्री में कहा कि यह पारी पिछले पांच सालों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम द्वारा सबसे ज्यादा कैच छोड़े जाने वाली पारी है. जसप्रीत बुमराह ने अपनी 14वीं पांच विकेट हॉल हासिल की, जिससे भारत को इंग्लैंड को 465 रन पर आउट कर पहली पारी में छह रन की मामूली बढ़त दिलाई.

तीसरे दिन का खेल कैसा रहा

3 विकेट पर 209 रन से आगे खेलते हुए तीसरे दिन दूसरे सेशन में इंग्लैंड की टीम 465 रन बनाक ऑलआउट हुई. भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 24.4 ओवर में 83 रन देकर 5 विकेट झटके. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने जमकर रन लुटाए. प्रसिद्ध ने 128 रन देकर 3 विकेट लिए तो वहीं सिराज ने 122 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

यकीन करना मुश्किल ! भारतीय टीम ने इंग्लैंड में बनाया कैच छोड़ने का रिकॉर्ड



Source link