रतलाम में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी 500 पेटी शराब: कंटेनर में त्रिपाल से ढक कर रखी थी; चंडीगढ़ से वड़ोदरा ले जा रहे थे – Ratlam News

रतलाम में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी 500 पेटी शराब:  कंटेनर में त्रिपाल से ढक कर रखी थी; चंडीगढ़ से वड़ोदरा ले जा रहे थे – Ratlam News


रतलाम की जावरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 500 पेटी अवैध शराब जब्त की है। शराब, कंटेनर में त्रिपाल से ढक कर रखी थी। जो कि चंडीगढ़ से गुजरात के वड़ोदरा ले जाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत 43 लाख रुपए से अधिक है।

.

जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि ट्रैफिक सूबेदार सोनू वाजपेयी ने वाहन चैकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक की सूचना दी। जावरा उज्जैन रोड पर 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के पास संदिग्ध कंटेनर (एमएच14जेएल9333) की तलाशी ली। ट्रक में 500 पेटी अवैध शराब पाई गई। कंटेनर ड्रायवर कालूराम (37) पिता मालाराम गोदार निवासी बेहल भिवानी (हरियाणा) के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।

थाने पर शराब पेटियों की गिनती करते हुए।

थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त शराब की कीमत 43 लाख 20 हजार रुपए है। प्रारंभिक पूछताछ में ड्राइवर शराब का कंटेनर चंडीगढ़ से गुजरात के वड़ोदरा लेकर जा रहा था। जब्त शराब में 200 पेटी बडवाइजर बियर, 100 पेटी रायल चैलेंज, 100 मैक्डोवेल, 100 पेटी रॉयल स्टेज शराब समेत कंटेनर जब्त किया।

नेट के नंबर से किया जा रहा था ऑपरेट

थाना प्रभारी जोशी के अनुसार कंटेनर ड्रायवर को नेट के नंबर के जरिए वाट्सएप से ऑपरेट कर बताया जा रहा था कि उसे कहां से कहा जाना है। शराब किसकी है किसे देने जा रहा था। मामला विवेचना में है। कुछ छोटी-छोटी जानकारियां मिली है उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link