शाजापुर में मानसूनी बारिश शुरू: तापमान गिरकर 31.1 डिग्री पर पहुंचा; किसान बुआई को तैयार – shajapur (MP) News

शाजापुर में मानसूनी बारिश शुरू:  तापमान गिरकर 31.1 डिग्री पर पहुंचा; किसान बुआई को तैयार – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले में दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने दस्तक दे दी है। शनिवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश रविवार को भी जारी रही। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम सुहावना हो गया है।

.

किसान अब बुआई की तैयारी में जुट गए हैं। झमाझम बारिश होते ही खेतों में बुआई का काम शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने 20 जून के बाद जिले में मानसून आने की जो भविष्यवाणी की थी, वह सही साबित हुई। बारिश के कारण मौसम में ठंडक आ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

नगर के आसमान पर रविवार सुबह से छाए बादल।

आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया है कि जिले में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की बूंदाबांदी हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Source link