Last Updated:
india vs England first test: भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ऐसे बैटर्स रहे हैं, जिन्होंने गेंदबाजों को खूब मारा है और मार भी खाई है. मार खाने के बाद तो वे अपना दर्द भी नहीं छिपा सके.
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 134 रन बनाए.
हाइलाइट्स
- भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में 471 रन बनाए.
- ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 134 रन बनाए.
- पंत ने समरसॉल्ट से मनाया शतक का जश्न.
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दो चीजें एक जैसी देखने को मिल रही हैं. दोनों ही टीमों के बैटर्स ने इस मैच में अब तक खूब रन बनाए हैं. दूसरी, तेज गेंदबाजों ने बैटर्स को खूब तंग भी किया है. भारत के लिए शतकीय पारी खेलने वाले ऋषभ पंत इस मैच ऐसे बैटर्स रहे हैं, जिन्होंने गेंदबाजों को खूब मारा और मार भी खाई. उनका एक वीडियो वायरल हैं, जिसमें वे कह रहे हैं, सुजा दिया यार इसने मार-मार के…
ऋषभ पंत ने इस मैच में अब तक कमाल का प्रदर्शन ही नहीं किया है, बल्कि समरसॉल्ट से लेकर अपने कॉमेंट से भी फैंस का खूब मनोरंजन किया है. उनके कई कॉमेंट वायरल हैं. इनमें से एक में वे कहते हैं, ‘सुजा दिया यार इसने मार-मार के… सेम जगह पर मारे जा रहा है.’
View this post on Instagram