Last Updated:
Jabalpur News; मध्य प्रदेश के जबलपुर के इन्फिनिटी अस्पताल में खुद को नेता बताने वाले विजय रजक ने आईसीयू में घुसकर स्टाफ से जमकर बदसलूकी की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है.
जबलपुर के अस्पताल में हंगामा.
हाइलाइट्स
- मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ी वारदात
- नेता बताने वाले शख्स ने अस्पताल में किया हंगामा
- शिकायत के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज
जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर के तैयब अली चौक स्थित इन्फिनिटी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने कुछ अन्य लोगों के साथ अस्पताल के आईसीयू में घुसकर अभद्रता की. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई इस घटना में आरोपी की पहचान कांग्रेस नेता और अधिवक्ता विजय रजक के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार विजय रजक एक मरीज को देखने अस्पताल आया था. उसी दौरान उसने अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों के साथ जमकर बदसलूकी की. इसके बाद मामले की शिकायत अस्पताल के कर्मचारी अखिलेश श्रीवास्तव ने थाने में दर्ज करवाई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
वहीं बताया जा रहा है कि विष्णु का हार्ट का ऑपरेशन हुआ था और आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उसे 20 हजार रुपये नगद वसूल किए गए. इसका विजय रजक ने विरोध किया, लेकिन विरोध करने का तरीका कानून को हाथ में लेने जैसा नजर आया. फिर उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें