इंग्लैंड में ईशान किशन ने डेब्यू पर मचाया धमाल, खेली धमाकेदार पारी

इंग्लैंड में ईशान किशन ने डेब्यू पर मचाया धमाल, खेली धमाकेदार पारी


Last Updated:

Ishan Kishan blistering County Championship Debut: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने काउंटी चैंपियनशिप में डेब्यू मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबका ध्यान खींचा. नॉटिंघमशायर के साथ दो मैचों के ल…और पढ़ें

ईशान किशन ने काउंटी डेब्यू पर खेली शानदार पारी

हाइलाइट्स

  • ईशान किशन ने इंग्लैंड में मचाया धमाल
  • काउंटी डेब्यू पर खेली दमदार पारी
  • नॉटिंघमशायर की तरफ से खेल रहे ईशान किशन

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम एक तरफ जहां इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेल रही है तो वहीं कुछ भारतीय खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में दम दिखाने उतरे हैं. टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने काउंटी चैंपियनशिप में शानदार डेब्यू किया. नॉटिंघमशायर के साथ दो मैचों के लिए साइन करने के बाद ईशान ने सोमवार को ट्रेंट ब्रिज में यॉर्कशायर के खिलाफ पहली पारी में 98 गेंदों पर 87 रनों की दमदार पारी खेली.

नॉटिंघमशायर की प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए ये पारी खेली. उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया. इससे पहले कि डॉम बेस ने उन्हें आउट कर दिया. 26 साल के ईशान ने 57 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जिसमें न्यूजीलैंड के विल ओ’रूर्क के खिलाफ लगातार दो चौके शामिल थे.

काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे भारत के 4 खिलाड़ी.

ईशान को नॉटिंघमशायर ने दक्षिण अफ्रीकी काइल वेरेन के स्थान पर साइन किया था जो जिम्बाब्वे में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं. वेरेन उस दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा थे जिसने इस महीने की शुरुआत में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था.



Source link