मंडला में इनर व्हील क्लब मंडला मेकल का इंस्टॉलेशन समारोह स्थानीय होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने सदस्यों को प्लास्टिक मुक्त भारत और महिला सशक्तिकरण पर काम करने के लिए प्रेरित किया।
.
क्लब की नई अध्यक्ष श्रद्धा तपा को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा गया। नए सत्र के लिए सचिव सुनीता पमनानी, कोषाध्यक्ष रुबी तपा, आईएसओ प्रिया पमनानी और एडिटर आरती बृजपुरिया को नियुक्त किया गया।
समारोह में क्लब की नई सदस्यों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में श्रद्धा तपा, सुनीता पमनानी, मोना जैन समेत 29 सदस्याएं मौजूद रहीं। इन सदस्यों ने समाज सेवा के प्रति अपनी जवाबदेही का संकल्प लिया।
पूर्व अध्यक्ष मोना जैन ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास रहा।
यहां देखिए तस्वीरें…
कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने लोगों को संबोधित किया।

इनर व्हील क्लब मंडला मेकल का इंस्टॉलेशन समारोह में पहुंचीं महिला सदस्य।