एमपी में कांग्रेस का संविधान सत्याग्रह: जीतू बोले- अंबेडकर मूर्ति के खिलाफ साजिश संविधान पर हमला, दलित बस्ती में दिग्विजय ने किया सहभोज – Bhopal News

एमपी में कांग्रेस का संविधान सत्याग्रह:  जीतू बोले- अंबेडकर मूर्ति के खिलाफ साजिश संविधान पर हमला, दलित बस्ती में दिग्विजय ने किया सहभोज – Bhopal News

ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद को लेकर कांग्रेस ने सोमवार से तीन दिनों तक संविधान सत्याग्रह की शुरुआत की। भोपाल सहित प्रदेश भर में कांग्रेस के नेता दलित बस्तियों में पहुंचे और प्रतिमा विवाद को लेकर लोगों से चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने आम जनता को

.

भोपाल के हुजूर विधानसभा के मुगालिया छाप गांव की दलित बस्ती में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण अध्यक्ष अनोखी पटेल, नरेश ज्ञानचंदानी, अवनीश भार्गव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान दिग्विजय सिंह सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभोज किया।

जीतू बोले-मूर्ति पर विवाद सुनियोजित साजिश

ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की स्थापना को लेकर खड़ा किया गया विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह संविधान विरोधी ताकतों की सुनियोजित साजिश है, जो देश के मूलभूत सिद्धांतों को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।

QuoteImage

मूर्ति पर विवाद लोकतंत्र पर हमला जीतू पटवारी ने कहा- हम बाबा साहब अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा रचित संविधान की रक्षा के लिए हर मंच से संघर्ष करेंगे। ग्वालियर में मूर्ति स्थापना को लेकर जो विवाद खड़ा किया गया है, वह सिर्फ बाबा साहब पर नहीं, पूरे भारत के लोकतंत्र पर हमला है।

पटवारी ने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी संविधान विरोधी शक्तियों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी और बाबा साहब की विरासत की रक्षा के लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा।

सिंगरौली की जिला प्रभारी कविता पांडेय संविधान सत्याग्रह के कार्यक्रम को संबोधित करती हुईं।

सिंगरौली की जिला प्रभारी कविता पांडेय संविधान सत्याग्रह के कार्यक्रम को संबोधित करती हुईं।

प्रदेश भर में हुए कार्यक्रम सिंगरौली में जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने संविधान सत्याग्रह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस की महासचिव एवं जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली की कविता पांडेय, शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी मौजूद थे।

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार सिंह टिंकू चौहान, जिला उपाध्यक्ष धन प्रसाद असाटी, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक शर्मा, मंडलम अध्यक्ष संजू शर्मा, अभय जैन, सरपंच करिया अहिरवार, सूरजपुरा सरपंच मंटू आदिवासी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

सीहोर जिले के इछावर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिछोली गांव में संविधान सत्याग्रह के तहत चौपाल का आयोजन किया।

सीहोर जिले के इछावर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिछोली गांव में संविधान सत्याग्रह के तहत चौपाल का आयोजन किया।

Source link