Last Updated:
Mallika mango: सागर के किसान आकाश चौरसिया ने 36 वैरायटी के आमों का बगीचा तैयार किया है, जिसमें मल्लिका आम सबसे खास है. ये आम अन्य आमों से बहुत ही अलग हैं.
हाइलाइट्स
- मल्लिका आम का स्वाद केसर जैसा होता है.
- मल्लिका आम हर साल फल देता है.
- मल्लिका आम में गूदा ज्यादा और गुठली बहुत पतली होती है.
सागर. सागर में एक किसान ने 36 वैरायटी के आमों का उद्यान तैयार किया है. इसमें उन्होंने चार एकड़ की जगह में 14 राज्यों में होने वाली अलग-अलग किस्म शामिल है, लेकिन इनमें सबसे खास मल्लिका आम है. मल्लिका आम की खास बात यह है कि इसमें गुठली ना के बराबर बहुत पतली सी होती है, जबकि इसमें गूदा ज्यादा होता है. एक तरह से देखें कि अगर 1 किलो का आम है, तो उसमें 900 ग्राम गूदा और 50 ग्राम की गुठली होती है. मल्लिका आम का वजन में 400 ग्राम से लेकर 1 किलो ग्राम तक के हो रहे हैं.
दूसरी खास बात यह है कि इस आम में हर साल फल आते हैं, जबकि दूसरे आम पेड़ एक साल छोड़कर एक साल फल देते हैं. इसके अलावा यह स्वाद में केसर की जैसा होता है, जो लोगों को काफी पसंद आता है. उपयोग की बात करें तो मल्लिका आम का अचार बनाया जा सकता है. इसका जूस जेम भी बनाते हैं, डिहाइड्रेट करके पाउडर तैयार कर पापड़ भी बनाए जाते हैं, तो यह आचार से लेकर पापड़ तक हर चीज में काम आ जाता है.
केरल से लेकर आए थे मल्लिका आम
सागर में जैविक खेती करने वाले और आम का उद्यान ग्राफ्टिंग विधि से तैयार करने वाले आकाश चौरसिया बताते हैं कि उनके बगीचे में तोतापरी लंगड़ा चौसा अल्फांसो, रत्ना, माल्दा, नीलम, आम्रपाली जैसी कई वैरायटी है. जिन्हें अलग-अलग राज्यों से लेकर आए और ग्राफ्टिंग विधि से तैयार किए, जिनमें अच्छा फलन हो रहा है. इसी में केरल की मल्लिका आम की वैराइटी भी शामिल है इसमें गुठली छोटी सी होती है. आम के साइज की वजह से यह बाजार में लोगों को आकर्षित करता है जो आम की शौकीन होते हैं. वे इसे खूब पसंद करते हैं वही स्वाद में यह केसर को टक्कर देता है और रेट भी ₹100 किलो वर्तमान में मिल रहे हैं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें