Last Updated:
Sanjana Ganesan says Jasprit please play all 5 test : भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने सुनील गावस्कर और चेतेश्वर पुजारा का संदेश पति तक पहुंचाया. उन्होंने लीड्स टेस्ट के चौथे दिन के खेल…और पढ़ें
जसप्रीत बुमराह ने पत्नी संजना की बात को टाल दिया, कहा फिर बात करेंगे
नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में भारतीय टीम ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन जोरदार वापसी की. जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर इंग्लिश टीम को पहली पारी में 465 रन पर समेटा और बढ़त बनाने के रोक दिया. भारतीय टीम ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत की सेंचुरी के दम पर 471 रन बनाए थे. चौथ दिन का खेल शुरू होने से पहले जसप्रीत बुमराह से उनकी पत्नी ने ऑन कैमरा बात की और सुनील गावस्कर की तरफ से 5 टेस्ट खेलने की बात बताई. इस पर जो उनका रिएक्शन था वो सब देखते ही रह गए.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच रोमांचक हो चला है. मैच चौथे दिन के खेल तक पहुंच गया है लेकिन अब तक इसमें कौन सी टीम जीतेगी कहना मुश्किल है. पहली पारी में 471 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को 465 रन पर ऑलआउट करने के बाद अब भारत मेजबान के सामने बड़ा लक्ष्य रखना चाहता है. वहीं इंग्लैंड का इरादा मुकाबले में टीम इंडिया की दूसरी पारी को सस्ते में समेट वापसी करने का होगा. तीसरे दिन मैच के हीरो रहे भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह के दूसरी पारी में भी वैसे ही खेल की उम्मीद होगी.
View this post on Instagram