पति जुए में हार गया सबकुछ, नजर के सामने थी पत्नी, लगा दिया उस पर दांव

पति जुए में हार गया सबकुछ, नजर के सामने थी पत्नी, लगा दिया उस पर दांव


Last Updated:

Indore News: इंदौर में एक पति ने जुए में हारने के बाद अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया. फिर पति के दोस्तों ने महिला का शोषण किया. पीड़िता ने पुलिस में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर …और पढ़ें

इंदौर पुलिस कर रही आरोपी पति की तलाश.

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान करने वाला मामला
  • पति ने जुए में पत्नी को लगा दिया दांव पर
  • पुलिस कर रही आरोपी पति और दोस्तों की तलाश

इंदौर. महाभारत का वो किस्सा तो आपने जरूर सुना होगा, जिसमें पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगा दिया था. कुछ ऐसा ही एक चौंकाने वाला किस्सा मध्य प्रदेश के इंदौर से भी सामने आया है.यहां एक पति जुआ खेल रहा था. खेलते-खेलते वो अपना सबकुछ हार गया. ठीक उसके सामने उसकी पत्नी थी. उसने बिना कुछ सोचे समझे अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया. लेकिन उसकी किस्म में यहां भी साथ नहीं दिया. वो बाजी हार गया. दुए में हारने के बाद इस पति ने अपनी पत्नी को दोस्तों के सामने पेश कर दिया. इसके बाद उसके जुआरी दोस्ती ने महिला के साथ ज्यादती की

शनिवार को पीड़िता थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की. पीड़िता से मिली शिकायक के बाज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. महिला धार की रहने वाली है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच धार पुलिस को सौंपी गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

पीड़ित पत्नी ने बताई पुलिस को पूरी कहानी
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि मेरे पति को दुआ खेलने की लत है. जब वो जुआ में हार जाते को मुझे ही दांव पर लगा दिया करते थे. कुछ दिन पहले वो अपने दोस्तों के साथ दुआ खेल रहे थे. इस दौरान वे जुए में सबकुछ हार गए. इसके बाद पति ने मुझे ही दांव पर लगा दिया. वो मुझे जुए में हार गए. फिर उन्होंने मुझे अपने दोस्तों के यहां भेज दिया. यहां पति के दोस्तों ने मेरा शोषण किया.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

पति जुए में हार गया सबकुछ, नजर के सामने थी पत्नी, लगा दिया उस पर दांव



Source link