Last Updated:
Bhopal News: भोपाल के BHEL इंद्रपुरी क्षेत्र में 31 साल पुराना नीम का पेड़ हर साल जन्मदिन मनाया जाता है. जून 1995 में लगाया गया यह नीम अब पर्यावरण नायक बन चुका है.
हाइलाइट्स
- भोपाल में 31 साल से नीम के पेड़ का जन्मदिन मनाया जा रहा है.
- पेड़ का जन्मदिन मनाने का उद्देश्य पेड़ों से प्यार और संरक्षण को बढ़ावा देना है.
- नीम का पेड़ हर साल 1 लाख वर्ग मीटर दूषित हवा को फिल्टर करता है.
भोपाल. आमतौर पर लोगों के जन्मदिन धूमधाम से मनाए जाते हैं. हालांकि कई बार लोग अपने पालतू जानवरों का भी जन्मदिन मनाते हुए नजर आते हैं. मगर राजधानी भोपाल में इससे कुछ हटकर भी होता हुआ आ रहा है. यहां पर हर साल एक पेड़ का जन्मदिन मनाया जाता है. पौधे से लेकर पेड़ तक की यात्रा में लोगों ने बच्चों की तरह देखभाल की है. शहर के इंद्रपुरी क्षेत्र में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के कर्मचारी करीब 31 साल से पेड़ का जन्मदिन मनाते हुए आ रहे हैं.
यहां व्यापारी और कर्मचारी पहले साल से ही व्यापारी पेड़ का जन्मदिन मना रहे हैं. उनका कहना है कि एक पेड़ हर साल करीब 1 लाख वर्ग मीटर दूषित हवा को फिल्टर करता है. साथ ही पेड़ से हमें रोजाना 230 लीटर ऑक्सीजन भी प्राप्त होती है. एक बड़े पेड़ के नीचे गर्मी के मौसम में करीब 4 डिग्री तक तापमान कम रहता है. साथ ही यह साल भर में 20 किलो तक धूल भी सोख सकता है.
भोपाल में काटे जा रहे हजारों पेड़
एक और कुछ ऐसे लोग हैं जो लगातार पेड़ पौधों का संरक्षण कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर प्रशासन के द्वारा बड़ी संख्या में विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई की जा रही है. हाल ही में रत्नागिरी से आसाराम तिराहा एयरपोर्ट रोड तक 8000 के करीब पेड़ों की कटाई होना है. साथ ही नीलबड़ क्षेत्र में हजार के करीब पेड़ काटे जाएंगे. इससे पहले 11 मिल रोड पर सैकड़ो की संख्या में पेड़ों की कटाई की जा चुकी है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें