पुल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत: मऊगंज के पहाड़ी गांव में हादसा, पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल – Mauganj News

पुल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत:  मऊगंज के पहाड़ी गांव में हादसा, पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल – Mauganj News


मऊगंज जिले के पहाड़ी गांव में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक पुल से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक सनी बसोर (23) की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी घायल है।

.

शाहपुर थाना पुलिस के मुताबिक, सनी बसोर पहाड़ी का रहने वाला था। वह अपने साथी के साथ पहाड़ी बाजार गया था। वापसी में दोपहर करीब 3 बजे पुल के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सनी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को 100 डायल एंबुलेंस से मऊगंज अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया गया।

मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link