बैतूल में गंज मंडी कॉम्प्लेक्स का काम फिर शुरू: 27 जून को खुलेंगे ई-टेंडर; 300 दुकानें और 260 वाहनों की पार्किंग बनेगी – Betul News

बैतूल में गंज मंडी कॉम्प्लेक्स का काम फिर शुरू:  27 जून को खुलेंगे ई-टेंडर; 300 दुकानें और 260 वाहनों की पार्किंग बनेगी – Betul News


बैतूल के गंज क्षेत्र में वर्षों से लंबित मंडी कॉम्प्लेक्स परियोजना को नई गति मिली है। नगर पालिका बैतूल ने योजना को संशोधित स्वरूप में स्वीकृति दी है।

.

स्थानील लोगों के अनुसार, विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से यह काम दोबारा शुरू हो रहा है। कॉम्प्लेक्स में आधुनिक सुविधाएं होंगी। इनमें बेसमेंट पार्किंग, लिफ्ट और वेंटिलेशन शामिल हैं। शौचालय और प्राकृतिक प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी। पार्किंग 29600 वर्गफीट में बनेगी। इसमें 60 कार और 200 बाइक खड़ी की जा सकेंगी।

प्रोजेक्ट में 300 दुकानें बनेंगी। रामलीला मैदान क्षेत्र में एक स्वतंत्र खंड बनेगा। यहां ओपन ऑडिटोरियम का निर्माण भी होगा। यह प्रोजेक्ट 1826.32 लाख रुपए की लागत से बनेगा।

इस योजना की नींव 2015 में रखी गई थी। 2017 में पहला टेंडर जारी हुआ था। लेकिन वित्तीय और तकनीकी अड़चनों के कारण काम अधूरा रह गया। अब 27 जून को नए ई-टेंडर खोले जाएंगे। इस प्रोजेक्ट से बैतूल के व्यापारियों को सुविधाजनक व्यापारिक वातावरण मिलेगा।

इस तरह का बनेगा मंडी कॉम्प्लेक्स, देखिए…



Source link