मुरैना, शिवपुरी और श्योपुर में बारिश से बिगड़े हालात, जनजीवन प्रभावित, देखें फोटोज

मुरैना, शिवपुरी और श्योपुर में बारिश से बिगड़े हालात, जनजीवन प्रभावित, देखें फोटोज


Last Updated:

मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में मानसून की पहली जोरदार बारिश ने ही प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है. मुरैना के कैलारस में नेशनल हाईवे 552 पर तीन फीट पानी भर गया, जिससे विधायक तक हाईवे पर पानी में धरने पर बैठ गए. वहीं शिवपुरी में भारी बारिश से डोडियाई और भाटी रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता स्विमिंग पूल जैसा बन गया. एक मासूम की दीवार गिरने से दर्दनाक मौत हो गई और ज्ञानस्थली स्कूल का स्टाफ बाढ़ में फंस गया, जिन्हें SDRF ने रेस्क्यू किया. श्योपुर में पार्वती नदी उफान पर आ गई है, जिससे राजस्थान का संपर्क टूट गया है और पुल के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं. इन हालातों ने साफ कर दिया कि बरसात से पहले नालों की सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार को लेकर प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

पार्वती नदी उफान से पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई. पुल के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है, यात्री और ड्राइवर परेशान हैं.

मुरैना के कैलारस कस्बे में मानसून की पहली ही बारिश ने नगर प्रशासन के नाले-नाली सफाई के दावों की पोल खोल दी.

नेशनल हाईवे-552 पर तीन फीट से अधिक पानी भर गया, जिससे सड़क नहीं, तालाब जैसा दृश्य बन गया.

कैलारस के कई वार्डों में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे गृहस्थी का सामान भीग गया और लोग बेहाल हो गए.

जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय पानी में ही हाईवे पर धरने पर बैठ गए, विरोध में समर्थक भी शामिल हुए.

धरने के कारण हाईवे के दोनों ओर लगभग 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

विधायक पंकज उपाध्याय ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला तो कांग्रेस पार्टी बड़ा जनआंदोलन करेगी.

समस्या की जड़ में नालियों की सफाई ना होना और वर्षों से चौक पड़ी नालों की अनदेखी बताई जा रही है.

शिवपुरी जिले में हो रही लगातार बारिश से रिज़ोदा निवासी रामकुमार रघुवंशी के घर में रखा कई क्विंटल गेहूं और धनिया बह गया. परिवार के सदस्य मेहनत की कमाई को यूं बहता देख अनाज समेटते दिखे.

शिवपुरी के ज्ञानस्थली स्कूल का स्टाफ स्कूल में फंस गया, एक दर्जन से अधिक लोग फंसे थे, उन्‍हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला.

शिवपुरी में मानसून की पहली बारिश के साथ ही प्रमुख पर्यटक स्थल भदैया कुंड लबालब हुआ और यहां पर्यटकों को झरना आकर्षित कर रहा है.

हर साल जनता को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

homemadhya-pradesh

मुरैना, शिवपुरी-श्योपुर में बारिश से बिगड़े हालात, जनजीवन प्रभावित, Photos



Source link