Last Updated:
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से दिल को छू जाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक टीचर का ट्रांसफर हो गया. टीचर की विदाई में बच्चों के साथ पूरा गांव रोने लगा. बच्चे पर यहीं कहते रहे- सर आप मत जाओ…
शिवपुरी में शिक्षक को मिली इमोशनल विदाई.
हाइलाइट्स
- शिवपुरी में एक स्कूल के शिक्षक का हुआ ट्रांसफर
- शिक्षक के जाने की खबर मिलते ही रोने लगे बच्चे
- गांव को लोगों की भी आंखें हो गईं नम
शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से दिल को छू जाने वाला एक मामला सामने आया है. करैरा विकासखंड के जुगहा गांव में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग इमोशनल हो गए. दरअसल, गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में पिछले कई सालों से एक टीचर पदस्थ है. बच्चों को उनसे काफी लगाव भी था. जब टीचर की विदाई का वक्त आया तो सभी की आंखें नम हो गई. स्कूल के बच्चे उनसे लिपटकर जोर-जोर से रोने लगे. बच्चे बस यहीं पूछते रहे- सर आप मत जाओ.. सर आप हमें छोड़कर क्यों जा रहे हैं? बच्चों का प्यार देखकर टीचर भी खुद को रोक नहीं पाए. उनकी आंखें भी नम हो गई.
टीचर का हो गया ट्रांसफर
शिक्षक को मिल चुका है सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने पर रामवरन सिंह नरवरिया को करैरा एसडीएम ने साल 2023 और 2025 में 2 बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है. इसके अलावा जनवरी 2025 में उनका नाम जिला कलेक्टर शिवपुरी को प्रशस्ति पत्र के लिए भी प्रस्तावित किया गया था.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें