इंदौर के 500 उद्योगपति होंगे RISE 2025 कॉन्क्लेव में शामिल: 27 जून को रतलाम में होगा आयोजन – Indore News

इंदौर के 500 उद्योगपति होंगे RISE 2025 कॉन्क्लेव में शामिल:  27 जून को रतलाम में होगा आयोजन – Indore News



रतलाम के पोलो ग्राउंड में राइज कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन 27 जून को होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में यह रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव प्रदेश के औद्योगिक और उद्यमिता परिदृश्य को नई दिशा देने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

.

संयुक्त संचालक उद्योग से मिली जानकारी के मुताबिक इस कॉन्क्लेव में इंदौर जिले से 500 से अधिक उद्योगपति भाग लेंगे। वे न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, बल्कि उद्योग, नवाचार और रोजगार सृजन को लेकर चल रही योजनाओं और संभावनाओं पर संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 100 से अधिक एमएसएमई, स्टार्टअप और स्व-सहायता समूहों द्वारा नवाचारों और उत्पादों की प्रदर्शनी होगी।

यह प्रदर्शनी प्रदेश के विविध क्षेत्रों के उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करेगी, जिससे नेटवर्किंग, साझेदारी और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे। इस आयोजन से युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर भी मिलेंगे, वहीं प्रदेश के उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी। कॉन्क्लेव में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण, प्रशासनिक अधिकारी, औद्योगिक संगठन और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे।



Source link