इंदौर नगर निगम द्वारा सर्किल रेट के नाम पर जल, सम्पति, कचरा शिक्षा सहित अन्य टैक्सों मे की गई वृद्धि के खिलाफ इंदौर शहर कांग्रेस 22 नगर निगम जोनों मे जनसंवाद से जन आंदोलन करने जा रही है। इसी के तहत मंगवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन मे इंदौर संगठन
.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया की, महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने निगम चुनाव मे किसी भी प्रकार की टैक्स वृद्धि नहीं किए जाने की शहर की जनता को वचन दिया था। भाजपा ने इसे अपने घोषणा पत्र मे भी जारी किया था। परन्तु इसके विपरीत इंदौर नगर निगम द्वारा टैक्सों मे की गई बेतहाशा वृद्धि से आम जनता परेशान है। महंगाई की मार झेल रही शहर की जनता निगम द्वारा की गई इस टैक्स वृद्धि पर अपना विरोध प्रदर्शित कर रही है। जिसको लेकर इंदौर शहर कांग्रेस जनसंवाद के माध्यम से जन आन्दोलन करने जा रही है।
इसको लेकर कांग्रेस कार्यालय मे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संगठन प्रभारी रवि जोशी ने बताया की कांग्रेस कार्यालय मे हुई बैठक मे यह तय किया गया की शहर कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्षद दल के संयुक्त नेतृत्व में 22 जोनों पर प्रभारी नियुक्त कर 85 वार्डों में जन संवाद का आयोजन किया जाएगा।
कांग्रेस सोशल मीडिया पर भी इंदौर नगर निगम की टैक्स सिद्धि के खिलाफ आक्रामक प्रचार भी करेंगी जिसको लेकर #इंदौर मेयर_टैक्स_मित्र हैश टैग भी चलाया जाएगा।
सभी विधानसभा में रखी गई बैठकें
प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए संगठन प्रभारी की उपस्थिति मे 27 जून को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 मे, 28 जून को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 मे, 29 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 मे, 30 जून को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 मे, 2 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र राऊ मे और शाम 3 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के सभी जोनो मे बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमे जोन प्रभारी नियुक्त कर उनके नेतृत्व में जोन में आने वाले वार्डों के अंदर जन संवाद कर इंदौर नगर निगम द्वारा की गई टैक्स वृद्धि के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।