मनीषा भटनागर दोहा में फंसी हैं। उज्जैन में उनके घर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।
उज्जैन के नानाखेड़ा स्थित अभिषेक नगर की मनीषा भटनागर दोहा में फंसी हुई हैं। वह कतर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रू के पद पर काम करती हैं। बीते तीन वर्षों से वही पर हैं।
.
उनके सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति रजत भटनागर ने बताया कि सोमवार रात को पत्नी मनीषा का फोन आया था। वह बहुत घबराई हुई थी। उसने बताया कि मिसाइल से अटैक हो रहे हैं। घर के पास आवाजें आ रही हैं।
इसके बाद हमने न्यूज चैनल लगाकर देखा तो पता चला कि कतर में स्थित अमेरिका के सैन्य बेस पर ईरान ने हमला किया है। जिससे काफी पेनिक स्थिति बन गई थी।
कुछ समय बाद फिर रजत ने पत्नी को फोन लगाया लेकिन रिसीव नहीं किया गया। इस कारण से घर परिवार के लोग परेशान हो रहे थे।
रजत भटनागर ने बताया कि जब मनीषा का फोन आया तो वह काफी घबराई हुई थी।
सीएम ने तुरंत लिया एक्शन रजत भटनागर ने बताया कि जब पत्नी से संपर्क नहीं हो पा रहा था तो हमने युवा मोर्चा से जुड़े कार्तिक से बात की। उन्होंने हमारी बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचाई। इसके बाद सीएम ने तुरंत एक्शन लिया। वहां भी अभी स्थिति सामान्य होने लगी है।
मनीषा से मंगलवार को संपर्क हो गया है। अब जल्द मनीषा उज्जैन आएगी। उज्जैन प्रशासन से भी फोन आया था। उन्होंने भी जानकारी ली है।

सूचना मिलते ही एम्बेसी को किया ईमेल मनीषा के पति रजत ने यह भी कहा मुख्यमंत्री के अलावा इंडियन एम्बेसी, कतर एम्बेसी, पीएमओ, सीएमओ, एविएशन डीजीसीए को भी ईमेल किया था। जिसमें मनीषा की सभी जानकारी साझा की है। सीजफायर की न्यूज के बाद कतर सीमा पर स्थिति सामान्य है।