करियर क्लैरिटी: NEET में कम स्कोर पर BDS, Ayush लें या ड्रॉप लेकर फिर तैयारी करें; MBBS नहीं तो क्या हैं ऑप्शन- पार्ट 2

करियर क्लैरिटी:  NEET में कम स्कोर पर BDS, Ayush लें या ड्रॉप लेकर फिर तैयारी करें; MBBS नहीं तो क्या हैं ऑप्शन- पार्ट 2


  • Hindi News
  • Career
  • If The Score In NEET Is Low, Will It Be Right To Take BDS, Ayush; If Not NEET, What Are The Options

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

NEET UG के रिजल्ट के बाद हमारे पास ऐसे ढेरों सवाल आ रहे हैं तो NEET एडमिशन से जुड़े हर कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम तीन स्पेशल एपिसोड ला रहे हैं। आज दूसरे एपिसोड में हम बात करेंगे दो सवालों की।

  1. कम स्‍कोर है तो BDS, Ayush में दाखिला लें या ड्रॉप लेकर दोबारा अटेम्‍प्‍ट करें?
  2. NEET क्लियर नहीं हो रहा तो क्या दूसरे ऑप्शन चुनें?

जवाब- सीनियर करियर काउंसलर रत्ना पंथ बताती हैं-

कम स्‍कोर है तो BDS, Ayush में दाखिला लें या ड्रॉप लेकर दोबारा अटेम्‍प्‍ट करें, ये सवाल बहुत सारे बच्चों के मन में होता है। अगर आपके मार्क्स कम आ रहे हैं आपका स्कोर 500 आ रहा है, तो आप ड्रॉप ले सकते हैं। इसमें आपको समझना होगा कि

  • आप प्रेशर ले सकते हैं या नहीं
  • आप कैसे बेहतर स्ट्रेटजी बनाएंगे

अगर आपका लक्ष्य सिर्फ MBBS करने का नहीं बल्कि मेडिकल फील्ड में जाने का है और आपके मार्क्स 200, 300 और 400 आ रहे हैं तब आप BDS, AYUSH ले सकते हैं।

जवाब- सीनियर करियर काउंसलर श्वेता खन्ना भंद्राल बताती हैं-

अगर आपका NEET क्लियर नहीं हो रहा है, तो आपके पास कई सारे ऑप्शन हैं। सबसे पहले तो आप मास्टर्स कर सकते हैं।

बैचलर्स इन बायोलॉजी

मास्टर्स इन पब्लिक हेल्थ

मास्टर्स इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट

अगर आपको लगता है आपको जल्दी जॉब चाहिए। आप स्कूल के तुरंत बाद पैसा कमाना चाहते हैं, तब आप

  • जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी
  • डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी
  • डी फार्मा

ये कोर्स कर सकते हैं। इसके साथ ही आप BSc नर्सिंग भी कर सकते हैं।

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी नौकरियों की खबर के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link