निरीक्षण करने पहुंचे महापौर मुकेश टटवाल औ आयुक्त आशीष पाठक।
2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए उज्जैन के मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसको लेकर कोयला फाटक से कंठाल तक का होने वाले मार्ग चौड़ीकरण को देखने के लिए महापौर और निगम आयुक्त मंगलवार ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्य को जल्
.
सिंहस्थ महापर्व 2028 को को देखते हुए हुए मार्ग चौड़ीकरण कार्य अंतर्गत महापौर मुकेश टटवाल निगम आयुक्त आशीष पाठक, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, मेयर इन काउंसिल के सदस्यों के साथ निरीक्षण करते हुए किए गए कार्यों का अवलोकन किया।
शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ किया है। सबसे पहले कोयला फाटक चौराहा से होते हुए मेट्रो टॉकीज की गली इंद्रप्रस्थ टावर तक चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। यहां के 100 से अधिक भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर मार्किंग किए गए भाग को खुद ही हटाने की बात कहीहै।
इस मौके पर एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, प्रकाश शर्मा, डॉ. योगेश्वरी राठौर मौजूद रहे।