खिलचीपुर में भाजपा का ‘लोकतंत्र सम्मान दिवस’ कल: मीसाबंदियों का होगा सम्मान; सांसद आलोक शर्मा होंगे मुख्य अतिथि – rajgarh (MP) News

खिलचीपुर में भाजपा का ‘लोकतंत्र सम्मान दिवस’ कल:  मीसाबंदियों का होगा सम्मान; सांसद आलोक शर्मा होंगे मुख्य अतिथि – rajgarh (MP) News



राजगढ़ आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा का आयोजन।

राजागढ़ के खिलचीपुर लोकतंत्र की काली रात कहे जाने वाले आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी 25 जून (कल) को खिलचीपुर नगर में विशाल जिलास्तरीय आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन में लोकतंत्र रक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस श

.

भाजपा ने इस आयोजन को “लोकतंत्र सम्मान दिवस” का रूप दिया है। विधानसभा मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में हो रहे कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे रेस्टहाउस में पत्रकार वार्ता से होगी, जिसके बाद 2 बजे बालाजी गार्डन में आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान जेल में रहे मीसाबंदियों और उनके परिजनों का सार्वजनिक सम्मान भी किया जाएगा।

डोर-टू-डोर आमंत्रण दिए जा रहे कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों- राजगढ़, ब्यावरा, नरसिंहगढ़, सारंगपुर और खिलचीपुर- में डोर-टू-डोर आमंत्रण अभियान चलाया है। विधायक, मंडल अध्यक्ष और संगठन पदाधिकारी मीसाबंदियों के घर जाकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण दे रहे हैं।

‘भारत के इतिहास का सबसे काला अध्याय’ भाजपा नेताओं का कहना है कि 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचलने का जो काम किया था, वो भारत के इतिहास का सबसे काला अध्याय है। आज की पीढ़ी को ये जानना जरूरी है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए किन संघर्षों से गुजरना पड़ा था।

कार्यक्रम के समापन पर सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि ,पदाधिकारी, प्रबुद्ध जन और युवा बड़ी संख्या में शामिल होंगे।



Source link