गुरुग्राम के बसई में दीवार के मलबे में दबे व्यक्ति को निकालते रेस्क्यू टीम के सदस्य।
हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बसई गांव में देर रात एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। यहां एक भारी-भरकम दीवार अचानक ढह गई। दीवार के पास आराम कर रहे श्रमिकों पर दीवार गिरने से हड़कंप मच गया। दीवार गिरने की तेज आवाज के कारण आसपास के श्रमिकों में हड़कंप मच गया
.
लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। खबर मिलते ही गुरुग्राम पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं।
गुरुग्राम के बसई में दीवार के मलबे में दबे व्यक्ति को निकालते रेस्क्यू टीम के सदस्य।
एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
दीवार के नीचे फंसे कुछ श्रमिक लोगों की मदद से खुद बाहर निकल आए, लेकिन सुरेंद्र नाम का मिस्त्री निकल नहीं पाया था। एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सुरेंद्र सिंह को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया।

गुरुग्राम के बसई में दीवार के मलबे में दबे व्यक्ति को निकालते रेस्क्यू टीम के सदस्य।
अलसुबह तक चलाया रेस्क्यू आपरेशन
किसी और श्रमिक के फंसे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू टीम ने भारी भरकम पत्थरों और दीवार के अवशेष को हटाया। संयोग से और कोई व्यक्ति अंदर नहीं मिला तो राहत की सांस ली।

गुरुग्राम के बसई में दीवार के मलबे में दबे व्यक्ति को निकालते रेस्क्यू टीम के सदस्य।
खोदाई और निर्माण का कार्य चल रहा
बताया जा रहा है कि यहां पर दीवार के पास खोदाई का काम चल रहा था। काम खत्म करने के बाद मिस्त्री और श्रमिक वहीं पर आराम करने लग गए थे। इसी दौरान साइड की दीवार ढह गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायल मिस्त्री की हालत गंभीर
अस्पताल में भर्ती व्यक्ति का नाम सुरेंद्र सिंह है और वह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले का रहने वाला है। वह भारी पत्थरों और दीवार के मलबे में बुरी तरह फंस गए थे। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी जिंदगी बचाने की जंग लड़ रहे हैं।
सुरक्षा पर सवाल
हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि दीवार के पास खोदाई के कारण और निर्माण में लापरवाही से यह हादसा हुआ है। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और स्थानीय लोग निर्माण स्थलों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने हादसे की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
-2025 में सेक्टर-27 निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की दीवार गिरने से चार मजदूर दबे, एक की मौत
2024 में अर्जुन नगर में खाली प्लॉट की दीवार गिरने से 7 साल की बच्ची समेत चार लोगों की मौत
-2022 में उद्योग विहार में एक जर्जर इमारत को ध्वस्त करते समय दीवार गिरने से 4 मजदूर दबे