सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लग गई।
जबलपुर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत ही कार में आग लगने की सूचना पाटन नगर परिषद और बेलखाड़ू पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब
.
बताया जा रहा है कि यह कार जबलपुर निवासी आयुष अग्रवाल की है, जो खैरी गांव में चल रहे प्लांट का काम देखने आए थे। उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी की थी और प्लांट के पास चले गए थे। शाम को ग्रामीणों ने उन्हें कार में आग लगने की सूचना दी।
पाटन से आई दमकल की टीम ने कार में लगी आग को बुझाया।
कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक
जबलपुर-दमोह मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी कार से शाम में कुछ ग्रामीणों ने धुआं निकलते हुए देखा। जब वे थोड़ा नजदीक पहुंचे, तो कार के बोनट में आग बढ़ती हुई नजर आई। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने पानी से आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन तेजी से फैलती आग ने कुछ ही देर में पूरी कार को चपेट में ले लिया और कार धू-धूकर जलने लगी।
ग्रामीणों की सूचना पर बेलखाड़ू पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की, पर तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

ग्रामीणों ने कार में लगी आग को बुझाने की कोशिश भी की।
कार मालिक आयुष अग्रवाल ने बताया कि वह रिलायंस बायो एनर्जी प्लांट में काम करते हैं। मंगलवार की दोपहर को सड़क किनारे कार खड़ी करके प्लांट में चले गए। शाम को ग्रामीणों ने सूचना दी कि कार में आग लग गई है।
ग्रामीणों ने खेत में पड़ी मिट्टी से कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास भी किया। जेसीबी से कार पर मिट्टी डालकर भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। बेलखाड़ू चौकी प्रभारी ने बताया कि संभवता शार्ट सर्किट से आग लगी है। पुलिस जांच कर रही है।

सड़क पर खड़ी कार में आग लग जाने के कारण जाम भी लग गया।
जबलपुर-दमोह मार्ग पर 15 मिनट लगा रहा जाम
कार में आग लगने के चलते जबलपुर-दमोह मार्ग में दोनों तरफ करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा। वाहन दूर खड़े कर दिए गए। बहरहाल मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कार में लगी आग को जब बुझाया, तब जाकर रास्ता शुरू हुआ।