Last Updated:
Dilip Doshi Died: भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोषी सोमवार को लंदन में निधन हो गया. 77 साल के दिलीप ने अपने डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लिए थे.
दिलीप दोषी की मौत का कारण
हाइलाइट्स
- 77 वर्षीय सुनील दोषी की हार्ट अटैक से मौत हुई
- 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेला
- 1979 से 1983 के बीच भारतीय टीम का हिस्सा रहे
नई दिल्ली: इंग्लैंड से बीती रात एक दिल दहलाने वाली खबर आई. एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है तो वहीं पूर्व दिग्गज भारतीय प्लेयर दिलीप दोषी ने इंग्लैंड में दम तोड़ दिया. 77 वर्षीय दोषी की मौत हार्ट अटैक से हुई.
दोषी ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में दो विकेट लिए थे. मगर ये विकेट उन्होंने टूटे पैर के साथ लिए थे. जी हां! इस मैच में वह पांव के फ्रैक्चर के साथ खेले थे.
कई साल बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था,
मेरे पैर में फ्रैक्चर था, लेकिन मैंने इसके बावजूद खेलने का फैसला लिया. हर शाम मेरे पांव में इलेक्ट्रॉड लगाकर झटके दिए जाते थे. इन झटकों से दर्द होना वाजिब है, लेकिन इससे सूजन कम रहती थी. अगली सुबह मैं बर्फ से भरी बाल्टी में अपना पांव डालता ताकि वो जूतों में फिट हो सकें.
32 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले दिलीप दोषी के नाम 33 टेस्ट मैचों में 114 टेस्ट विकेट हैं. 22 दिसंबर 1947 को पैदा हुए दिलीप दोषी का वनडे करियर भी कामयाब रहा. उन्होंने 15 वनडे मैच में 3.96 की इकोनॉमी और 23.81 की औसत से 22 विकेट चटकाए. घरेलू क्रिकेट में दिलीप दोषी सौराष्ट्र और बंगाल के लिए खेले. वे इंग्लिश काउंटी टीमों बर्कशर और नॉटिंघमशर के लिए भी खेले.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें