टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में पिछले 48 घंटों में हुई 4 इंच से अधिक बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। वार्ड नंबर 3 और 4 में नाली निर्माण का अधूरा काम बारिश में परेशानी का कारण बन गया। मंगलवार सुबह 11 बजे स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर
.
स्थानीय लोग काम-काज छोड़ सड़क पर बैठ गए। परेशानी का विरोध करने कई महिलाएं गोद में बच्चे लेकर पहुंची।
वार्ड नंबर 3 के निवासी इकबाल खान ने बताया कि नगर पालिका द्वारा बनाए गए नाले के ओवरफ्लो होने से उनके घर में पानी भर गया। इससे राशन, कपड़े और फर्नीचर खराब हो गए। मोहल्ले के अन्य निवासियों ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर विरोध किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन भी धरने में शामिल हुए। रिमझिम बारिश के बीच करीब 2 घंटे तक लोग सड़क पर डटे रहे। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि किस्सू कोरी और उपाध्यक्ष वीर भुवन सिंह के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

नगर परिषद सीएमओ आरएस अवस्थी के अनुसार वार्ड नंबर 3 और 4 में बड़े नाले और नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। नाली निर्माण के लिए कुछ चबूतरे तोड़े गए हैं। बारिश के कारण कुछ लोगों के घरों में पानी भर गया। फिलहाल पाइप लाइन डाली जा चुकी है। उप यंत्री और ठेकेदार को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।