माचलपुर| रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तेज हो गई। दिनभर रिमझिम बारिश चलती रही। ठंडी हवा से मौसम में ठंडक बढ़ गई। तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। अचानक बारिश होने से लोग इधर-उधर भागते नजर आए। बच्चों ने बारिश में भीगकर खूब मजे किए। बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया है। करीब 50 फीसदी किसान बोवनी कर चुके हैं। बाकी किसान बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं। मानसून सक्रिय होने से पहले किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब लगातार बारिश हो रही है। किसान चाहते हैं कि बारिश रुके।
Source link
बारिश से शहर जलमग्न, बोवनी करने के इंतजार में किसान – rajgarh (MP) News
