बालाघाट में बारिश का दौर शुरू: 25 से 27 जून तक भारी वर्षा की चेतावनी, बैहर में 4.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में बारिश का दौर शुरू:  25 से 27 जून तक भारी वर्षा की चेतावनी, बैहर में 4.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट में मंगलवार शाम 6 बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह से काले बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने 25 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

.

जिला कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिक धर्मेन्द्र अगासे के अनुसार, इस दौरान घने बादल छाए रहेंगे। तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। तेज हवाएं चल सकती हैं।

अधिकतम तापमान 25.9 से 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 21.9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह में हवा में नमी 95-99% और दोपहर में 57-62% रह सकती है। हवा की गति 4 से 9 किमी प्रति घंटे दक्षिण-पश्चिम दिशा से रहेगी।

1 जून से 24 जून तक के आंकड़ों के अनुसार, बालाघाट में 62.6 मिमी, वारासिवनी में 43.7 मिमी, बैहर में 54.5 मिमी, लांजी में 24.6 मिमी और कटंगी में 7.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। किरनापुर में 37.8 मिमी, खैरलांजी में 10.9 मिमी, लालबर्रा में 24.3 मिमी, बिरसा में 49.6 मिमी, परसवाड़ा में 14.6 मिमी और तिरोड़ी में 3.4 मिमी बारिश हुई। जिले में अब तक कुल औसत वर्षा 30.4 मिमी हुई है, जो पिछले साल की इसी अवधि की 47.3 मिमी से कम है।



Source link