भारत की हार के 7 गुनहगार, कुछ टपकाते रहे कैच, किसी ने लुटाए रन तो कोई फ्री में लुटा गया विकेट

भारत की हार के 7 गुनहगार, कुछ टपकाते रहे कैच, किसी ने लुटाए रन तो कोई फ्री में लुटा गया विकेट


Last Updated:

IND vs ENG 1st Test: भारतीय टीम इंग्लैंड से पहला टेस्ट मैच हार गई है. इस मैच में भारत की ओर से 5 शतक लगे. जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट झटके. इसके बावजूद टीम का ना जीत पाना इस बात का सबूत है कि कुछ खि…और पढ़ें

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हराया.

हाइलाइट्स

  • भारतीय टीम इंग्लैंड से पहला टेस्ट मैच हारी
  • भारत के 7 खिलाड़ी उम्मीद पर खरे नहीं उतरे.
  • इंग्लैंड ने 371 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल किया.

IND vs ENG 1st Test: जिस मैच में भारत की ओर से 5 शतक लगे हों और एक गेंदबाज ने 5 विकेट लिए हों, अगर इसके बाद भी टीम हार जाए तो आप क्या कहेंगे. आसान जवाब तो यह है कि दूसरी टीम ने भारत से भी बेहतर खेल दिखाया. लेकिन एक जवाब और है. वह यह कि अगर भारत के कुछ खिलाड़ियों ने शानदार खिल दिखाया तो बाकी अपना औसत प्रदर्शन भी नहीं कर पाए. इस मैच में ऐसे 7 खिलाड़ी रहे, जिनके खराब प्रदर्शन ने भारत से जीता हुआ मैच छीन लिया. इन खिलाड़ियों की छवि जो भी हो लेकिन यह कहने में गुरेज नहीं कि वे लीड्स टेस्ट में भारत के ‘गुनहगार’ साबित हुए.

1. यशस्वी ने टपकाए 4 कैच 
यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में पहला शतक बनाया. उनकी पारी ने ही भारतीय बैटिंग को वह मोमेंटम दिया जिसकी बदौलत भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए. लेकिन इस पारी के बाद यशस्वी का जैसे बुरा वक्त शुरू हो गया. उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में एक कैच छोड़ा. दूसरी पारी में बेन डकेट का कैच छोड़ना तो टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

करुण नायर.

2. करुण नहीं उठा सके मौके का फायदा
भारतीय टीम में आठ साल बाद वापसी करने वाले करुण नायर के लिए यह मुकाबला यादगार नहीं कहा जाएगा. वे पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए. फिर दूसरी पारी में 20 रन बनाकर चलते बने. दोनों ही पारी में उनकी नाकामी ने भारत से वह मौका छीन लिया जब टीम उम्मीद कर रही थी कि 500 रन बनेंगे.

3. उम्मीद पर खरे नहीं उतरे जडेजा
रवींद्र जडेजा भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल एकमात्र ऑलराउंडर थे. टीम के एकमात्र स्पिनर भी थे. जडेजा इन दोनों ही भूमिकाओं में खरे नहीं उतरे. जडेजा ने पहली पारी में 11 और दूसरी पारी में 25 रन (नाबाद) बनाए. गेंदबाजी में पहली पारी में उनके हाथ कोई विकेट नहीं लगा. इंग्लैंड की दूसरी पारी में उन्होंने बेन स्टोक्स को जरूर आउट किया लेकिन उनसे इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, जो वे नहीं कर पाए.

शार्दुल ठाकुर.

4. शार्दुल ठाकुर ने किया निराश 
शार्दुल ठाकुर को ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पर वरीयता दी गई थी. उम्मीद थी कि वे नीतीश से बेहतर बॉलिंग करेंगे और कुछ रन भी बनाएंगे. शार्दुल बैटिंग में तो पूरी तरह फेल रहे और पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 4 रन बनाकर आउट हो गए. गेंदबाजी में भी वे उम्मीद पर खरे नहीं उतरे. शार्दुल ठाकुर पहली पारी में कोई विकेट नहीं ले सके. दूसरी पारी में उन्होंने 2 विकेट लिए.

5. रंग में नहीं दिखे मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के दूसरे सीनियर पेसर थे और उम्मीद थी कि वे जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर भारतीय अटैक की अगुवाई करेंगे. सिराज ऐसा नहीं कर पाए. हालांकि, उन्हें साथी खिलाड़ियों की मदद भी नहीं मिली. सिराज की गेंद पर दो कैच छूटे. अगर ये कैच पकड़े जाते तो इंग्लैंड को दबाव में लाया जा सकता था. सिराज ने पहली पारी में 2 विकेट झटके. दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

प्रसिद्ध कृष्णा.

6. विकेट लेकर भी विलेन बन गए कृष्णा
प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय टीम के तीसरे तेज गेंदबाज थे. उन्होंने मैच में 5 विकेट झटके. पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 2 विकेट. लेकिन उन्होंने दोनों ही पारियों में खूब रन लुटाए. पहली पारी में उन्होंने 20 ओवर में 6.40 की स्ट्राइक रेट से 128 रन खर्च किए. दूसरी पारी में उन्होंने 6 से ज्यादा की की स्ट्राइक रेट से 90 से ज्यादा रन लुटाए.

7. साई सुदर्शन का बल्ला भी रहा खामोश
साई सुदर्शन का यह डेब्यू मैच ही था. आईपीएल 2025 में सबसे अधिक रन बनाने वाले साई इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में खाता नहीं खोल पाए. दूसरी पारी में भी उनके बल्ले से 30 रन ही निकले.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

भारत की हार के 7 गुनहगार, कुछ टपकाते रहे कैच, किसी ने लुटाए रन तो कोई फ्री…



Source link