भारत भवन में आज नृत्य नाटिका ‘जलम् अमृत’ की प्रस्तुति: 55 से ज्यादा इलाकों में गुल रहेगी बिजली; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News

भारत भवन में आज नृत्य नाटिका ‘जलम् अमृत’ की प्रस्तुति:  55 से ज्यादा इलाकों में गुल रहेगी बिजली; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News


हम आपको बता रहे हैं भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधाएं जो आपसे जुड़ी हैं

पुल बोगदा पर एक माह का डायवर्जन प्लान

  • भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत पुल बोगदा क्षेत्र में नए मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। सुरक्षा कारणों से इस निर्माण के दौरान 28 मई से 27 जून 2025 तक एक माह के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

  • सुबह 6 से 6.30 बजे तक महाबली नगर, सांई नाथ, मां पार्वती नगर एवं आसपास।
  • सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक विश्वकर्मा नगर, जनता क्वार्टर, एलआईजी-एमआईजी, कमला नगर, हनीफ कॉलोनी, आशियाना कॉलोनी, पारस नगर, जनता नगर, नवी बाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, मोतीलाल नगर, कृष्णा कॉलोनी एवं आसपास के इलाके। पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

‘सदानीरा समागम’

  • मध्यप्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ‘सदानीरा समागम’ का आयोजन 20 से 25 जून तक भारत भवन में किया जा रहा है।
  • इसमें आज वैचारिक समागम: ‘अथ नदी कथा’(देशभर से जल विशेषज्ञ, लेखक और चिंतक शामिल)
  • नृत्य नाटिका: ‘जलम् अमृत’ (निशा त्रिवेदी, दिल्ली)

जनजातीय चित्र प्रदर्शनी

  • मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में इन दिनों गोंड समुदाय की चित्रकार कुंती मरावी के चित्रों की प्रदर्शनी लगी है, यह प्रदर्शनी 30 जून तक चलेगी।
कैंपस/जॉब

नाट्य विद्यालय भोपाल में एडमिशन ओपन

  • मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश नाट्य स्कूल, भोपाल में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री एम.एफ.ए. (नाट्य एवं रंगमंच) पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। पढ़ें पूरी खबर

नीट, जेईई, एसएससी, रेलवे की तैयारी अब होगी आसान

  • शासकीय मौलाना आजाद सेंट्रल लाइब्रेरी में मध्यप्रदेश सरकार ने उपलब्ध बजट के तहत 130 नई किताबों का कलेक्शन शामिल किया है।
  • ये किताबें विशेष रूप से नीट, जेईई, एसएससी, रेलवे, कर्मचारी चयन मंडल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए तैयार की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर

काम की जरूरी लिंक्स



Source link