भिंड में बिजली की लगातार कटौती और अवैध वसूली के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने बिजली घर के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव धर्मेंद्र भदौरिया की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने महाप्रबंधक अमरेश शुक्ला को ज्ञापन दिया।
.
ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली
दोपहर एक बजे कार्यकर्ता गोल मार्केट पर इकट्ठा हुए। महात्मा गांधी की मूर्ति पर माला चढ़ाने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। प्रदर्शनकारी तख्तियां लेकर सदर बाजार, परेड चौराहा, डॉक्टर लेन और सब्जी मंडी होते हुए बिजली घर पहुंचे। यहां बिजली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।
आंदोलन के दौरान प्रदेश सचिव मिर्ची और नीबू की माला लेकर पहुंचे
महाप्रबंधक को नींबू-मिर्ची की माला भेंट की
भदौरिया ने महाप्रबंधक को नींबू-मिर्ची की माला भेंट करते हुए कहा कि बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को मिर्ची की तरह आंसू निकलवा रही है। यदि सात दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। वहीं महाप्रबंधक ने एक हफ्ते में समस्याएं दूर करने का भरोसा दिया।

बिजली कंपनी कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में दिखी गुटबाजी
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह और शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा सहित कई नेता नहीं आए। प्रदेश सचिव भदौरिया अपने साथियों के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर मनोज दैयापुरिया समेत कई लोग शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने महाप्रबंधक अमरेश शुक्ला को ज्ञापन दिया।