राजा की बॉडी के पास मिला था विशाल का शर्ट: पुलिस को एक शर्ट इंदौर में भी मिला; सोनम का बैग जलवाने वाला हिरासत में – Indore News

राजा की बॉडी के पास मिला था विशाल का शर्ट:  पुलिस को एक शर्ट इंदौर में भी मिला; सोनम का बैग जलवाने वाला हिरासत में – Indore News


शिलॉन्ग पुलिस ने लोकेंद्र तोमर (लाल घेरे में) को ग्वालियर से हिरासत में लिया है। इससे पहले बैग जलाने के सबूत मिले थे।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में इंदौर क्राइम ब्रांच के एसीपी पूनमचंद यादव ने मीडिया में एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि आरोपी विशाल चौहान के यहां से हत्या के वक्त पहने कपड़े जब्त किए हैं। जबकि राजा का शव जिस दिन श

.

विशाल को पकड़ने के बाद शिलॉन्ग पुलिस ने खुलासा किया था कि मौके से मिली शर्ट विशाल की है। लेकिन, इसके बाद भी इंदौर क्राइम ब्रांच विशाल के यहां पर उसके खून से सने कपड़े जब्त करने पहुंच गई।

इसके अलावा आरोपियों ने मोबाइल नष्ट करने की भी बात कही थी। लेकिन, एसीपी यादव ने खुले मैदान से सिम जब्त होने की पुष्टि कर दी।

जब शिलॉन्ग डीजीपी आई नोंगरांग को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना से बात की। उन्होंने इंदौर कमिश्नर संतोष सिंह तक मामले की जानकारी पहुंचाई।

सूत्रों का कहना है कि इसके बाद एक मीटिंग लेकर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया और एसीपी पूनमचंद यादव को जमकर फटकार लगाई गई। साथ ही शिलॉन्ग पुलिस से बात किए किसी भी तरह का बयान देने पर मना कर दिया है।

इंदौर में देवास नाके के पास इसी बिल्डिंग के फ्लैट में सोनम 30 मई से 7 जून तक रुकी थी।

ग्वालियर से एक और शख्स को पुलिस ने पकड़ा उधर, ग्वालियर पुलिस ने सोमवार को इस मामले एक और शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गांधीनगर से लोकेंद्र तोमर को पकड़ा है। अपार्टमेंट के गार्ड ने सिविल ड्रेस में चार लोगों के आने और लोकेंद्र को ले जाने की पुष्टि की है।

लोकेंद्र इंदौर की उस बिल्डिंग का मालिक है, जिसके फ्लैट में सोनम रुकी थी। उसने ये बिल्डिंग शिलोम जेम्स को किराए पर दी है। पुलिस शाम करीब 4.30 बजे ग्वालियर के गांधीनगर एमके प्लाजा में 105 नंबर में पहुंची थी। गार्ड ने बताया कि सिविल ड्रेस में चार लोग आए थे। उन्होंने गाड़ी दूर ही खड़ी कर दी थी। वे अपने साथ लोकेंद्र तोमर को ले गए हैं। इधर, मेघालय पुलिस इंदौर से रवाना हो गई है। ग्वालियर पहुंचने पर आरोपी लोकेंद्र को शिलॉन्ग एसआईटी टीम के हवाले कर दिया जाएगा।

शिलॉन्ग पुलिस ने वहां से जली हुई सामग्री को जब्त किया। इनकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

शिलॉन्ग पुलिस ने वहां से जली हुई सामग्री को जब्त किया। इनकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज से मिली थी बैग के बारे में जानकारी राजा की हत्या के बाद इंदौर लौटी सोनम देवास नाका स्थित जिस फ्लैट में रुकी थी, उसी में उसने काले रंग का यह बैग भी छोड़ा था। शिलॉन्ग पुलिस इस बैग को तलाश रही थी। 20-21 जून को पुलिस ने फ्लैट के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इस बैग के बारे में जानकारी मिली।

इसके बाद टीम ने उस बिल्डिंग के कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स और गार्ड बलवीर अहिरवार को भी गिरफ्तार कर लिया। 22 जून की रात शिलॉन्ग पुलिस ने शिलोम और बलवीर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड में भेजा है।

शिलॉन्ग पुलिस की एसआईटी और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम शिलोम को कोर्ट लेकर पहुंची थी।

शिलॉन्ग पुलिस की एसआईटी और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम शिलोम को कोर्ट लेकर पहुंची थी।

लोकेंद्र के कहने पर ही जलाया था सोनम का बैग

बताया गया है कि लोकेंद्र तोमर के कहने पर ही सोनम का बैग जलाया गया था। इसकी पुष्टि प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स के मोबाइल में मिली चैट से हुई है। शिलोम जेम्स ने पूछताछ में बताया है कि जिस बिल्डिंग में सोनम ठहरी थी, उसे तीन लाख रुपए प्रति माह किराए पर लिया था।

वहां अलग-अलग किराएदारों को ठहराते थे। उसी के तहत सोनम को भी फ्लैट दिया था। सोनम की गिरफ्तारी के बाद लोकेंद्र ने शिलोम पर दबाव बनाया था कि फ्लैट से तुरंत बैग हटाकर उसे जला दिया जाए। उसी बैग में राजा और सोनम के मोबाइल फोन सहित कई अहम सबूत थे।

पुलिस अब जले हुए बैग से जो सामान जब्त हुआ है, उसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि बैग के साथ-साथ और क्या-क्या जलाया गया है।

सिम, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित अन्य सामान जलाने की आशंका

रविवार को शिलॉन्ग पुलिस की एसआईटी और इंदौर क्राइम ब्रांच के अधिकारी, एफएसएल टीम के साथ शिलोम जेम्स को लेकर हरे कृष्णा विहार कॉलोनी पहुंचे, जहां उसने खाली प्लॉट में बैग जलाया था।

जेम्स ने 10 जून को बैग जलाने की बात कही है। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस को बैग के साथ सिम, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत अन्य सामान जलाने की आशंका है। 10 जून को ही मेघालय पुलिस इंदौर से पकड़े गए आरोपियों को लेकर शिलॉन्ग रवाना हुई थी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह समेत पांच आरोपियों को शिलॉन्ग पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीन आरोपी इंदौर, एक बीना जबकि सोनम गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद शिलॉन्ग पुलिस की एसआईटी ने शिलोम जेम्स और बलवीर सिंह को पकड़ा है। सोमवार को ग्वालियर से लोकेंद्र तोमर को भी हिरासत में लिया है। लोकेंद्र इंदौर की उस बिल्डिंग का मालिक है, जिसके फ्लैट में सोनम रुकी थी। इस मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।



Source link