राजा रघुवंशी केस: कहां है सोनम का लैपटॉप, काला बैग, उलझी पुलिस

राजा रघुवंशी केस: कहां है सोनम का लैपटॉप, काला बैग, उलझी पुलिस


Last Updated:

Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या मामले में नए खुलासे हो रहे हैं. बता दें कि ग्वालियर के लोकेंद्र तोमर ने राज और सोनम के लिए फ्लैट का इंतजाम किया था. पुलिस सोनम के गायब लैपटॉप की त…और पढ़ें

राजा रघुवंशी केस में नया खुलासा.

हाइलाइट्स

  • राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच तेज
  • पुलिस आरोपी लोकेंद्र को कोर्ट में करेगी पेश
  • पुलिस को सोनम के लैपटॉप की तलाश

मिथिलेश गुप्ता, सुशील कौशिक

इंदौर. इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या को करीब एक महीने के वक्त बीत गया है. इस पूरी मर्डर मिस्ट्री में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है. इस पूरे मामले में आठवें किरदार की भी एंट्री हो गई है. ग्वालियर के लोकेंद्र तोमर ने राज और सोनम के लिए छिपने फ्लैट का इंतजाम किया था. माना जा रहा है कि इसने सोनम का बैग गायब कर दिया है. अब शिलांग पुलिस की एसआईटी की टीम सोनम के लैपटॉप की तलाश कर रही है. माना जा रहा है कि गायब हुए सोनम के काले बैग में लैपटॉप हो सकता है.

बताया जा रहा है कि बैग को आरोपी शिलोम, लोकेंद्र और चौकीदार बल्लू ने गायब किया था. पुलिस का मानना है कि सोनम के लैपटॉप से राजा रघुवंशी की हत्या की प्लानिंग और हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग मिल सकते है. इतना ही नहीं ग्वालियर में पकड़ाए आरोपी लोकेंद्र को पुलिस इंदौर भी ला सकती है.

आरोपी लोकेंद्र को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी लोकेंद्र को पुलिस मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी. लोकेंद्र की रात ग्वालियर- शिवपुरी बॉर्डर के थाने में कटी. फिर उसे मोहना थाने लाया गया. पुलिस ने लोकेंद्र को ग्वालियर शहर से 65 किलोमीटर दूर रखा था. अब ग्वालियर पुलिस लोकेंद्र का मेडिकल कराएगी. मेडिकल कराने के बाद लोकेंद्र को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पेशी ग्वालियर जिला अदालत में होगी. शिलांग पुलिस लोकेंद्र की ट्रांज़िट रिमांड लेकर दोपहर बाद रवाना हो सकती है. मोहना थाना टीआई रशीद खान ने कहा कि अभी आरोपी लोकेंद्र को मोहना थाना में रखा गया है. कागजी कार्रवाई चल रही है. उसे जयारोग्य अस्पताल लेकर जाएंगे. यहां लोकेंद्र का मेडिकल होगा. फिर जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा.

शिलांग पुलिस की एसआईटी की टीम ने राजा रघुवंशी केस की जांच तेज कर दी है.  देवास नाके फ्लैट के आस पास के बिल्डिंग और कार शो रूम के डीवीआर को शिलांग पुलिस ने जब्त कर लिया है. हीरा बाग कॉलोनी के जिस फ्लैट पर आकर सोनम रुकी थी, उसके आसपास के डीवीआर को जब्त किया है. इसी फ्लैट से सोनम की मिस्ट्री बैग गायब हुई थी. शिलोम जेम्स और बिल्डिंग के चौकीदार ने मिलकर बैग को ठिकाने लगाया था. डीवीआर को जब्त कर क्राइम ब्रांच थाने लाया गया है. अब माना जा रहा है कि इस डीवीआर से कई और राज सामने आ सकते हैं.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

राजा रघुवंशी केस: कहां है सोनम का लैपटॉप, काला बैग, उलझी पुलिस



Source link