लाल पोटली में बंद है राजा रघुवंशी के मर्डर का राज, लोकेंद्र ने बताई सोनम की सच्चाई

लाल पोटली में बंद है राजा रघुवंशी के मर्डर का राज, लोकेंद्र ने बताई सोनम की सच्चाई


Last Updated:

Raja Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या की जांच में शिलांग पुलिस की एसआईटी को कई अहम सबूत मिले हैं. इतना ही नहीं इस मामले में ग्वालियर के लोकेंद्र सिंह तोमर का नाम भी सामने आया है.

राजा रघुवंशी केस में मिले अहम सबूत.

हाइलाइट्स

  • राजा रघुवंशी केस में नया खुलासा
  • शिलांग पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत
  • लोकेंद्र ने बताई इंदौर के फ्लैट की कहानी

मिथिलेश गुप्ता, सुशील कौशिक

इंदौर. इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्याकांड की जांच शिलांग पुलिस की एसआईटी ने तेज कर दी है. शिलांग पुलिस की एसआईटी टीम की जांच में अहम लाल पोटली सामने आई है. कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाते सबूतों की लाल पोटली का फुटेज भी सामने आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसी लाल पोटली में राजा रघुवंशी की हत्या का राज बंद है. इसी लाल पोटली में मेघालय मर्डर केस से जुड़े कई अहम सबूत है. कोर्ट में इसी सबूतों को दिखाकर शिलोम जेम्स और चौकीदार बल्लू की 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड शिलांग पुलिस ने ली थी.

इंदौर में जांच के दौरान शिलांग पुलिस की एसआईटी टीम को कई अहम सबूत मिले है. अब माना जा रहा है कि लाल कपड़े में बंद यही सबूत राजा रघुवंशी के हत्या के राज खोलेंगे. सोनम के सेफ हाउस से लेकर कातिल गली तक हर एक एविडेंस शिलांग पुलिस के पास मौजूद है.

लोकेंद्र सिंह तोमर का बताई फ्लैट की कहानी

राजा रघुवंशी केस में ग्वालियर के लोकेंद्र सिंह तोमर का नाम भी सामने आया है. लोकेंद्र ने अब इस पूरे मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उसने कहा कि इंदौर वाला फ्लेट मेरा ही है. सोनम कितने दिन फ्लैट में रही, इसकी जानकारी तो नहीं है. लेकिन जो सीसीटीवी फुटेज मिले है उसके आधार पर संभावना है कि 31 मई से 07 जून तक वो वहीं रही.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

लाल पोटली में बंद है राजा के मर्डर का राज, लोकेंद्र ने बताई सोनम की सच्चाई



Source link