Last Updated:
Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में बिजली कंपनी की मनमानी और कांग्रेस विधायक बाबू जड़ेल की अनदेखी के खिलाफ ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगाया. लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक के घर की बिजली बहाल की गई, जबकि पूर…और पढ़ें
श्योपुर में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम.
हाइलाइट्स
- मध्य प्रदेश के श्योपुर में बड़ी वारदात
- ग्रामीणों ने आधी रात किया चक्काजाम
- बिजली कंपनी पर मनमानी का आरोप
श्योपुर. मध्य प्रदेश के श्योपुर में बिजली कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और कांग्रेस विधायक की अनदेखी के खिलाफ ग्रामीण सड़क पर उतर आए. इतना ही नहीं नाराज लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया. सोमवार की रात तेज हवा और बारिश की वजह से जातखेड़ा इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी. इसके बाद पूरे गांव की बिजली सप्लाई ऑन करने की बजाए बिजली कंपनी के कर्मचारी सिर्फ कांग्रेस विधायक बाबू जड़ेल के निजी आवास की बिजली बहाल करके चले गए. ग्रामीणों के बार-बार बोलने के बाद भी जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो नाराज किसानों ने हाइवे पर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.
लोगों ने किया प्रदर्शन
ग्रामीणों ने विधायक पर लोगों की अनदेखी करने और बिजली कंपनी के अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि फ्यूज उड़ जाने की वजह से जाटखेड़ा इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी. शिकायत करने पर बिजली कंपनी की टीम ने सुनवाई नहीं की. कांग्रेस विधायक बाबू झंडेल का घर भी उनके गांव के पास बना है. लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी की टीम ने विधायक के कहने पर सिर्फ उनके घर की बिजली सप्लाई ठीक कर दी. हमारे गांव की लाइन को वैसे ही छोड़कर चले गए. रात में लाइट नहीं होने से बच्चे गर्मी और उमस से परेशान होते रहे. पूरा गांव अंधेरे में पड़ा रहा.
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें