सरकारी जमीन पर रह रहे गरीबों को बेदखली का नोटिस: कांग्रेस ने किया विरोध, तहसीलदार बोले- वरिष्ठ अधिकारियों को भेजेंगे रिपोर्ट – Damoh News

सरकारी जमीन पर रह रहे गरीबों को बेदखली का नोटिस:  कांग्रेस ने किया विरोध, तहसीलदार बोले- वरिष्ठ अधिकारियों को भेजेंगे रिपोर्ट – Damoh News


दमोह जिले के पथरिया में सरकारी जमीन पर रह रहे लोगों को बेदखली का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 15 के लखरोनी गांव में करीब 30-40 परिवार लंबे समय से सरकारी जमीन पर रह रहे हैं।

.

तहसील कार्यालय ने इन परिवारों को बेदखली का नोटिस जारी किया था। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ग्रामीणों के समर्थन में तहसील कार्यालय पहुंचे।

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने कहा कि यहां रहने वाले अधिकतर लोग गरीब और दलित हैं। उन्होंने मांग की कि इन परिवारों को बेदखल न किया जाए।

पथरिया तहसीलदार बृंदेश पांडे ने बताया कि इस जमीन को स्वास्थ्य विभाग के लिए प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए वे इस मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज रहे हैं। अंतिम निर्णय वरिष्ठ अधिकारी लेंगे।



Source link