Last Updated:
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया. पंत ने पहली पारी में 134 रन बनाए और दूसरी पारी में 118 रन की शानदार पारी खेली. भारतीय उप-कप्तान पंत यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें भारतीय बने.
विजय हजारे पहले भारतीय थे जिन्होंने सबसे पहले एक टेस्ट में दो सेंचरी जमाने का कमाल किया था. इस स्टार ऑलराउंडर ने 1948 में एडिलेड टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 116 और 145 रन बनाए थे. भारत मैच में एक पारी और 16 रनों से हार मिली थी

सुनील गावस्कर दुनिया के पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने तीन बार यह डबल पूरा किया और इतिहास में ऐसा करने वाले तीन खिलाड़ियों में से एक थे. गावस्कर ने 1971 में अपने डेब्यू सीरीज के दौरान पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच में दो शतक बनाए थे. उन्होंने 1978 में कराची और ईडन गार्डन्स में पाकिस्तान के खिलाफ एक महीने के भीतर दो बार यह कारनामा किया था.

राहुल द्रविड़ उन दो भारतीयों में से एक हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक बनाकर यह दुर्लभ डबल पूरा किया. उन्होंने 1999 में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ और 2005 में कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी.

विराट कोहली दूसरे भारतीय कप्तान थे जिन्होंने यह कारनामा किया और अपने कप्तानी डेब्यू में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने. उन्होंने 2014 एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 और 141 रन बनाए थे.

अजिंक्य रहाणे ने 2015 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भारत के लिए दो शतक बनाए थे. उन्होंने 127 और 100 रन बनाए थे और मेजबान टीम ने यह मैच 337 रनों से जीता था.

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले मैच में ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में यह दुर्लभ डबल पूरा किया. उन्होंने 2019 में विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 और 127 रन बनाए थे और भारत ने यह मैच 203 रनों से जीता था.

ऋषभ पंत ने 2025 में लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दो शतक बनाकर इतिहास रच दिया. पंत यह कारनामा करने वाले इतिहास के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने. इससे पहले 2001 में एंडी फ्लावर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी.