Last Updated:
Burhanpur News: कॉलोनी की कुछ महिलाओं की मेहनत रंग लाई. आज सीवरेज पानी की दिक्कत भी दूर हो गई. अब पूरी कॉलोनी मीठे फल भी खा रही है.
हाइलाइट्स
- महिलाओं ने सिवरेज पानी से फलदार बाग तैयार किया
- बुरहानपुर की कॉलोनी में 50 से अधिक फलदार वृक्ष लगाए गए
- कॉलोनी के सभी परिवार पेड़ों की देखभाल करते हैं
Burhanpur News: बुरहानपुर के लालबाग क्षेत्र में कॉलोनी की महिलाओं ने गजब काम किया. सिवरेज के पानी से फलदार वृक्षों को सिंचाई कर बढ़िया बाग तैयार कर लिया. महिलाएं 10 साल से इस गार्डन को सींच रही हैं. कॉलोनी के घरों से निकलने वाले सीवरेज पानी को ट्रीटमेंट प्लांट में शोधित कर वृक्षों में डाला रही हैं. बाग के फलों को महिलाएं बेचती नहीं हैं, बल्कि पूरे कॉलोनी में बांट देती हैं. इससे लोगों को समय-समय पर फल भी मिलते रहते हैं. अन्य लोग भी प्रेरित हो रहे हैं.
पूरी कॉलोनी रखती है ख्याल
कॉलोनी में रहने वाली मोहिनी शुक्ला ने बताया, 10 साल पहले हम यहां पर रहने के लिए आए थे. तब हमारे घरों से निकलने वाला सीवरेज पानी वेस्ट बहता था. तब हमने सोशल मीडिया के माध्यम से देखा कि गंदे पानी के लिए ट्रीटमेंट प्लांट तैयार करवा सकते हैं. हमने उसको तैयार करवाया और अब हम उससे फलदार वृक्षों को संचित कर रहे हैं. इससे हमको फल भी मिलते हैं. सभी महिलाएं यहां पर श्रमदान करने के लिए आती हैं. कॉलोनी में करीब 200 से अधिक मकान हैं. सभी परिवार पेड़ों की देखभाल करते हैं.
कॉलोनी के आशीष शुक्ला का कहना है, इस गार्डन में 50 से अधिक फलदार वृक्ष हैं. जहां पर मौसम के अनुसार वृक्षों पर फल लगते हैं. यह फल हम बेचते नहीं हैं. कॉलोनी के हर घर में यह फल जाता है. यही फल खाकर इससे जो बीज निकलते हैं, उससे हम पौधे भी तैयार करते हैं. इस गार्डन से कोई भी वस्तु वेस्ट नहीं जाती है. यहां पर सभी वेस्ट सामग्रियों को बेस्ट बनाकर इस्तेमाल किया जाता है. इनकी पत्तियों से हम खाद्य तैयार करते हैं.