MP विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से: 8 अगस्त तक चलेगी विधानसभा की कार्यवाही, जल्द नोटिफिकेशन होगा जारी – Bhopal News

MP विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से:  8 अगस्त तक चलेगी विधानसभा की कार्यवाही, जल्द नोटिफिकेशन होगा जारी – Bhopal News



विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा, जो 8 अगस्त तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगा। मानसून सत्र में राज्य सरकार विधेयकों के साथ पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी, जिसे सदन की मंजूरी मिलना तय है। इसी को लेकर तीन

.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके बंगले पर मिलने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच मानसून सत्र को लेकर अंतिम चर्चा हुई। इसके बाद सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल से मंजूरी ली गई। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में विधानसभा सचिवालय सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर देगा। इस सत्र में मानसूत्र सत्र में दस बैठकें होने की संभावना है।

पिछले साल एक जुलाई से शुरू हुआ था मानसून सत्र

पिछले साल विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू हुआ था। इसके लिए 19 जुलाई तक का समय तय किया गया था। हालांकि सत्र समय से पहले समाप्त हो गया था। इस सत्र में कुल 14 बैठकें तय की गई थीं। लोकसभा चुनाव के चलते मार्च 2024 में सरकार का बजट नहीं आ सका था।

ऐसे में मानसून सत्र के दौरान तीन जुलाई को मोहन सरकार का पूर्ण बजट आया था। इसके पहले फरवरी में सरकार ने लेखानुदान पारित कर चार माह के बजट का इंतजाम किया था।



Source link