MP Weather: मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट, 4 दिन तक बरसेगी आफत! अशोकनगर में 10 इंच से ज्यादा बारिश, जानें अपडेट

MP Weather: मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट, 4 दिन तक बरसेगी आफत! अशोकनगर में 10 इंच से ज्यादा बारिश, जानें अपडेट


Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है. राजधानी भोपाल, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, छतरपुर, नरसिंहपुर और खरगोन सहित कई जिलों में पानी गिरा है. इसमें अशोकनगर में 10.5 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. वहीं, गुना में भी 10 इंच से ज्यादा बारिश देखी गई. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले 4 दिन तक कई जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी है. बीते 24 घंटे के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली में सबसे ज्यादा 264 मिमी बारिश दर्ज की गई.

वहीं] बमोरी (गुना) जिले में 255 मिमी, बदरवास (शिवपुरी) में 150 मिमी, गुना में 143 मिमी, चंदेरी (अशोकनगर) में 139 मिमी और सबलगढ़ (मुरैना) में 125 मिमी बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून में आज पूरे प्रदेश में दस्तक दे दी है. एक लो प्रेशर सिस्टम दक्षिण बिहार की ओर सक्रिय बना हुआ है. साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है. वहीं दो ट्रफ लाइन भी प्रदेश से गुजर रही है, जिसमें एक राजस्थान से मेघालय की ओर बढ़ रही है, तो वहीं दूसरी उत्तर प्रदेश थे गुजरात की ओर जा रही है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का रेड/ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें उज्जैन, मंदसौर और नीमच में अत्याधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रतलाम, राजगढ़, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां और छतरपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. साथ ही मुरैना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नर्मदापुरम, बैतूल, सीधी, रीवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, शहडोल, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, और पांढुर्णा जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखा जा सकता है.

जाने अधिकतम/न्यूनतम तापमान
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले जिलों की बात करें तो सीधी में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा ग्वालियर में 31.7 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर)/रीवा में 31.4 डिग्री, दतिया में 31 डिग्री और satna में 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में पारा सबसे कम 16.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं खरगोन में 19.8 डिग्री, खंडवा में 20 डिग्री, राजगढ़ में 20.8 डिग्री और नरसिंहपुर में 21 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
प्रदेश के पांच बड़े शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो ग्वालियर का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां पारा 31.7 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा भोपाल का 29 डिग्री, जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री, उज्जैन का 28 डिग्री और इंदौर का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.



Source link