उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बोले- आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला: नीमच में कहा- सत्ता बचाने के लिए देश पर थोपा गया था – Neemuch News

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बोले- आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला:  नीमच में कहा- सत्ता बचाने के लिए देश पर थोपा गया था – Neemuch News



मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आपातकाल को लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया। नीमच के लायंस डेन में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।

.

उन्होंने कहा- सिर्फ सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान को ताक पर रख दिया, मौलिक अधिकार छीन लिए, लाखों लोगों को जेल में डाल दिया। हमें युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें आपातकाल की घटनाओं को चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से दर्शाया गया। जेल से लौटे लोकतंत्र सेनानियों ने अपनी आपबीती साझा की।

इसके बाद पत्रकार वार्ता में देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस का असली चरित्र है। इंदिरा गांधी ने अपने पद को बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपा और संविधान की हत्या की। विपक्ष को जेल में डाला गया, जनता पर अत्याचार हुए। हमें इस काले अध्याय को कभी नहीं भूलना चाहिए।

मीसा बंदियों को यातनाएं दीं गईं

भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल ने आपातकाल के दौरान मीसा बंदियों को दी गई यातनाओं का वर्णन किया। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया

अतिथियों ने लोकतंत्र सेनानियों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद नागदा ने किया।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

मंच पर महेंद्र भटनागर, करण परमाल, हेमंत हरित, अवंतिका जाट, सुखलाल पवार, अशोक विक्रम सोनी और हेमलता धाकड़ सहित कई नेता उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम आपातकाल की स्मृति और मीसा बंदियों के बलिदान को याद करने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और मनासा विधायक माधव मारू मौजूद रहे।



Source link