पंत की पनौती पड़ी भारी? कैच ड्रॉप करने से नहीं बल्कि इस वजह से हारी टीम इंडिया

पंत की पनौती पड़ी भारी? कैच ड्रॉप करने से नहीं बल्कि इस वजह से हारी टीम इंडिया


Last Updated:

IND vs ENG: भारत के टॉप ऑर्डर ने रनों का अंबार लगाया, खास तौर पर ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक ठोका, लेकिन क्या उनकी ‘डबल सेंचुरी’ ने भारत को नुकसान पहुंचा दिया?

ऋषभ पंत की शतक बनी पनौती?

हाइलाइट्स

  • क्या ऋषभ पंत की शतक बनी टीम के लिए पनौती?
  • विदेश में ठोके सात शतक, एक में भी नहीं जीता भारत
  • लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में पंत ने जमाई थी सेंचुरी

लीड्स: ऋषभ पंत ने तो दोनों पारियों में शतक जड़कर भारत को लीड्स टेस्ट में जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन इसे उनका बैडलक ही कहा जाएगा कि जब-जब उन्होंने विदेशी सरजमीं पर सेंचुरी जमाई है, टीम की हार हुई है.

0-1 से पिछड़ गया भारत
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार थी. मगर मैच के पांचवें और आखिरी दिन इंग्लैंड ने इतिहास रचते हुए 370 रन के विशाल लक्ष्य को बौना साबित करते हुए न सिर्फ पांच विकेट से मैदान मारा बल्कि पांच टेस्ट की सीरीज में 1-0 की लीड भी बना ली.

बैडलक है पंत की सेंचुरी?
मैच के बाद ऋषभ पंत का ऐसा रिकॉर्ड सामने आया है, जो बताता है कि उनकी सेंचुरी टीम के लिए कितना बड़ा बैडलक लेकर आती है. ऋषभ पंत ने मैच की पहली पारी में 134 तो दूसरी पारी में 118 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत नहीं दिला पाए.



Source link